UCC

गैरसैंण में 7 जून से होगा आगामी विधानसभा सत्र

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र 7 जून से भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में होगा। धामी सरकार इसी सत्र में अपना बजट भी पेश करेगी। इसके साथ ही देश में आर्थिक सर्वेक्षण भी आएगा। धामी सरकार के बजट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बजट की खास बात यह है कि बजट को पेश करने से पहले इस बजट को लेकर लगातार जनसंवाद किया जा रहा है। ताकि बजट को आम जनता के अनुरूप बनाया जा सके। प्रदेश के बजट को आम  जनता का बजट बनाने के लिए नैनीताल के बाद देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड धर्म और अध्यात्म का केंद्र है। प्रदेश की पारिस्थितिकी और आर्थिकी को साथ लेकर चलना है। उत्तराखंड तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हम सभी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.