UCC

डीएम साहिबा के अनोखे कारनामे, अपनी गाय की देखभाल के लिए लगाई 7 डॉक्टरों की ड्यूटी

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

फतेहपुर से एक हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है।  दरअसल फतेहपुर के डीएम अपूर्व दुबे ने अपनी गाय की देखभाल के लिए 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी। दरअसल फतेहपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का एक आदेश पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पत्र में ऐसा आदेश दिया गया है कि सात सरकारी डॉक्टर फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे के आवास पर ड्यूटी करेंगे। यह डॉक्टर सुबह से शाम तक गाय की देखभाल करेंगे। वहीं पत्र के मुताबिक ये डॉक्टर शाम 6:00 बजे गाय की स्थिति की रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फोन के माध्यम से बताएंगे। यह पत्र 9 जून को जारी किया गया है। इस पत्र में यह भी साफ-साफ लिखा है कि लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आपको बता दें कि डीएम अपूर्व दुबे कानपुर के डीएम विशाख जी अय्यर की पत्नी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.