UCC

Earthquake: इस जिले में आया भूकम्प, 2.9 थी तीव्रता

Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में सोमवार को तड़के 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सुबह तीन बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र उत्तरकाशी में बडकोट स्थलना के जंगल में पांच किलोमीटर नीचे था। बताया जा रहा है कि लोग गहरी नींद में सोए हुए थे जो कि तुरंत उठकर घरों से बाहर भागे। खबर लिखे जाने तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.