UCC

टमाटर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिला प्रसाशन ने राजधानी में की छापेमारी

देहरादून। देहरादून में टमाटर की बढती कीमतों को लेकर जिला प्रसाशन ने मुनाफाखोरो के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है. जिलाधिकारी सोनिका ने टमाटर की बढ़ती कीमतों और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए गठित टीमों को नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज तहसीलदार सदर मो० शादाब के नेतृत्व में टीम ने तहसील सदर अंतर्गत विभिन्न जगह छापेमारी की गई। रविवार को तहसील चौक, मोती बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार, डाकरा बाजार मंडी का निरीक्षण करते हुए टमाटर की ओवर रेटिंग रोकने हेतु प्रतिष्ठानों पर टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर प्रति किलो फुटकर दर की सूची चस्पा की गई। अनुश्रवण टीम गठित करने के फलस्वरूप टमाटर की दरों में कमी पाई गई है। टीमों द्वार छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.