UCC

थत्यूड़-कैम्पटी मोटर मार्ग पर 19 वर्षीय गुमशुदा युवक का शव मिलने से हड़कंप

थत्यूड़। ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ के सूक्तियांणा बाजार से बीते 8 दिनों से गुमशुदा 19 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह 9 बजे थत्यूड़-कैम्पटी मोटर मार्ग पर थापला गांव के पास सड़क मार्ग से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 महंगा होने जा रहा तेल, पांच राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि थाना थत्यूड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम अलमस हाल निवासी थत्यूड़ सूक्तियांणा बाजार में रहने वाले विपुल पुंडीर (19 वर्ष) पुत्र निर्मला देवी की बीते सप्ताह रविवार को थत्यूड़ थाने में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रविवार सुबह गुमशुदा विपुल का शव संदिग्ध परिस्थिति में थत्यूड़-कैम्पटी मोटर मार्ग पर थापला गांव के नजदीक पेड़ से लटका मिला। स्थानीय ग्रामीण सुबह चारापत्ति के लिए जा रहे थे तो उन्होंने पेड़ पर लटका हुआ शव देख इसकी सूचना थत्यूड़ पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढाणा ले आई। मामले पर एसआई दीपिका तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.