UCC

थत्यूड़ : छन्नाण गाँव में गहराया पानी का संकट, लोगों में आक्रोश

थत्यूड। जौनपुर विकासखंड के छन्नाण गाँव में पानी का संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि ग्रामीणों को एक वक्त का खाना बनाने के लिए घंटों पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गांव के आसपास के जल स्रोत भी सूखने लगे हैं जिससे मुश्किल और बढ़ती जा रही है।

दरअसल करोड़ों की लागत से बनाई गई पाइप लाइन भी पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रही है जिन का मुख्य स्रोत में पानी की मात्रा कम हो जाने से 6 से 8 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन कम मात्रा में पानी गांव तक पहुंच रहा है जिससे गांव के 100 से अधिक परिवारों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि करोड़ों रुपया खर्च किए जाने के बाद भी समस्या बदस्तूर जारी है। लोग पानी के लिए तरस जाते हैं, ग्रामीण महिपाल सिंह रावत, जय देव रावत, सोबत सिंह रावत व प्रताप सिंह रावत सहित कई लोगों ने कहा कि पानी की समस्या इस गांव की एक बड़ी समस्या है, जिसका समाधान होना अति आवश्यक है। जहां पर व्यवस्था के तौर पर जल संस्थान के द्वारा पानी के टैंकर यदि लगाए जाते हैं तो कुछ हद तक लोगों को राहत मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.