UCC

टिहरी: यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश हुए जारी…

टिहरी। जनपद टिहरी में विधानसभा क्षेत्र घनसाली के गोनगढ़ पट्टी में स्थित मां दुध्याड़ी देवी के 12 वर्षीय मेले का आयोजन 07 दिसंबर 2022 से शुरू हो रहा है । जिले में माँ दुध्याड़ी देवी के नौ दिवसीय मेले के उपलक्ष में तहसील बालगंगा व भिलंगना में कल स्कूल बंद रहेंगे। इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए है।

दरअसल आदेश में लिखा है कि जिलाधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल के द्वारा दूरभाष के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में माँ दुध्याड़ी देवी के नौ दिवसीय मेले के उपलक्ष में तहसील बालगंगा व भिलंगना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 07-12 -2022 को सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.