UCC

अब गैरसैंण में नहीं 14 जून से देहरादून में होगा विधानसभा सत्र

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

आगामी विधानसभा सत्र के स्थान में नहीं देहरादून में होगा। प्रदेश सरकार ने सत्र की जगह और तारीख बदल दी है। अब 14 जून को आगामी सत्र देहरादून में होगा। इससे पहले सरकार द्वारा विधानसभा सत्र के स्थान में 7 जून से करने का फैसला लिया गया था। इस फैसले को बदलने का प्रमुख कारण बीच सत्र में राज्यसभा चुनाव चार धाम यात्रा में भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्था का दबाव है। इसके साथ ही सभी जिलों में पुलिस भर्ती भी चल रही है।

सचिव विधानसभा को विदाई एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से इस संबंध में सूचना दे दी गई है।  विधानसभा सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की 5 विधानसभा का दूसरा सत्र मंगलवार 14 जून से 20 जून तक देहरादून विधान सभा भवन में आहूत किया जाएगा। जबकि इससे पहले विधायक एवं संसदीय कार्य विभाग ने 7 जून से भराड़ीसैंण यानी गैरसैण विधान सभा में आहूत करने का कार्यक्रम विधानसभा सचिव को भेजा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.