ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के कार्यों की समीक्षा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी एवं विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने रेल परियोजना के अधिकारियों से डंपिंग यार्ड, मलेथा, नैथाणा के भूमि मुआवजा संबंधी प्रकरणों, नैथाणा मोटर मार्ग, वीर शिरोमणि माधौ सिंह भंडारी की मलेथा रेलवे स्टेशन पर भव्य मूर्ति उनके जीवन वृतांत को प्रदर्शित करने के अलावा अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने मलेथा, नैथाणा के भूमि मुआवजा संबंधी प्रकरणों, के तत्काल निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी कीर्ति नगर को गठित कमेटी के साथ तत्काल पुन: पारदर्शिता के साथ सत्यापित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि संबंधित को ससमय पर मुआवजे की धनराशि वितरण कराई जा सके।
समीक्षा के दौरान नैथाणा सड़क मार्ग हेतु धनराशि मिलने के उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा किसी टेक्निकल के कारण कार्य प्रारंभ न होने पर पुन: आरडब्ल्यूडी घनशाली को कार्य कार्यदाई संस्था बनने पर विशेष चर्चा की गई, साथ ही रेल परियोजना निर्माण की कार्यक्षेत्र पर प्रकाश व्यवस्था, पानी का छिड़काव, नैथाणा के अंतर्गत पुलों का निर्माण,रानीहार देवली के अंतर्गत लाइट व्यवस्था, निर्माण के दौरान मेटरेल का सही रखरखाव आदि पर गहनता से चर्चा करते हुए संबंधित कंपनी एवं अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता,ससमय एवं आम जनमानस के अनुकुल निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट व कीर्तिनगर अचला खण्डेलवाल , आरबीएनएल के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएन कुमार, डीजीएम भूपेन्द्र सिंह, निर्देशक जीवीके सन्तोष रेडडी, जीएमएचआर अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार मौ. सादब सहित सम्बधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व निर्माणदायी कम्पनी के कार्मिक उपस्थित थे।
