UCC

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक कनिष्ठ सहायक को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने एक कनिष्ठ सहायक को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। लक्सर निवासी आरोपित राजबीर को पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर STF ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह हरिद्वार के कुछ अभ्यर्थियों को पेपर हल करवाने के लिए धामपुर ले गया था। STF के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में नियुक्त है। बता दें कि इस प्रकरण में एसटीएफ अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.