UCC

गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, कुछ दिन पहले ही हुई थी कोरोना संक्रमित

अभिज्ञान समाचार / दिल्ली। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी 2 दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुई थी। यह जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रखा जाएगा। दरअसल कुछ दिन पहले ही सोनिया गांधी को संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें लगातार कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परेशानियों के चलते उन्हें आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.