UCC

समाजसेवी व पद्मश्री अवधेश कौशल का लंबी बीमारी के बाद निधन

देहरादून। जानेमाने समाजसेवी व पद्मश्री अवधेश कौशल का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वह रूलक संस्था के संस्थापक थे। रूलक ने कई सामाजिक ज्वलंत समस्याओं के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके निधन पर देहरादून सहित प्रदेश भर में शोक की लहर है। प्रदेशभर के राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.