UCC

अवैध नियुक्ति प्रकरण में उत्तराखंड के इस इंजीनियरिंग कॉलेज में फिर एसआईटी के छापे से हड़कंप

पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इन्स्टीट्यूट घुड़दौड़ी में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसआईटी को कॉलेज में अवैध नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिले हैं। एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम ने संस्थान में पहुंच कर अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। एसआईटी ने दूसरी बार छापेमारी की है।टीम के सदस्य व सीओ सदर पीएल टम्टा ने कहा कि एसआईटी की टीम संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर जांच कर रही है। टीम को कई अहम दस्तावेज ‌मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो मामले में कुमाऊं में दर्ज हुआ मुकदमा

उन्होंने बताया कि संस्थान से प्रशासन को इस मामले में किसी स्तर पर और भी दस्तावेज मिलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल एसआईटी को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एसआईटी द्वारा 24 व 25 जनवरी 2022 को दो दिन तक संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज टटोले गए थे। जिसमें वर्ष 2018-19 में संस्थान में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर सीलबंद किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.