नाइजीरिया में हुई एक भयानक बोट दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु

नाइजीरिया में एक भयानक बोट दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हुई है। उत्तर मध्य नाइजीरिया के कवारा राज्य में एक शादी समारोह से वापस जा रहे 300 लोगों को लेकर एक नाव नदी में डूब गई। इस घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई हैl कथावाचक पूज्य मोरारीबापू(Morari Bapu) ने इस दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। पूज्य बापू (Morari Bapu) ने इन सभी मृतकों के परिवारजनों के लिए 11 लाख से अधिक राशि की सहायता अर्पण की है। केन्या स्थित रामकथा के श्रोता निलेश जसाणी और उनकी पुत्री शबरी द्वारा इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

पूज्य मोरारीबापू (Morari Bapu)ने प्रत्येक मृतक को भारतीय मुद्रा मूजब 11 हजार रुपये अर्पण किए हैं। इससे अर्पित हुई यह राशि स्थानिक 63 हजार नाइजीरियाई नाइरा जितनी होगी।इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उनके निर्वाण के लिए पूज्य मोरारीबापू (Morari Bapu) ने श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की है और परिवारजनों को अपनी संवेदना भेजी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.