UCC

सनसनी: देहरादून के एक लॉ कॉलेज में छात्रा का मर्डर, सीने में मारी गोली

देहरादून। देहरादून के एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के मर्डर से सनसनी फैल गई है। रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका सिद्धार्थ लॉ कॉलेज की छात्रा थी। आरोपी की पहचान आदित्य के रूप में हुई है जो खुद सिद्धार्थ लॉ कॉलेज का छात्र है। आरोपी रायपुर के सुंदरवाला का निवासी है। मृतका और आरोपी दोनो एक ही कॉलेज के छात्र है। घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें : Big Breaking: सचिवालय CM दफ्तर में लगी आग, हड़कंप

दरअसल छात्रा की हत्या का मामला प्रेम प्रसंग के चलते होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसका एक सहपाठी ही उसे जबरन बाइक में बैठाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे से छात्रा पर फायर झोंक दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी छात्र फरार हो गया है। घटना देहरादून की सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज के पास हुई। डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी। दरअसल छात्रा अपनी सहेली के साथ सामान लेने एक दुकान पर गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा। उसने छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। इस पर वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। वह बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.