UCC

सचिवालय हरिकेन ने कब्जाया मोनाल कप

देहरादून। अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (मोनाल कप) की फाइनल ट्रॉफी सचिवालय हरिकेन के नाम रही। हरिकेन ने फाइनल में सचिवालय ए को 69 रनों से शिकस्त दी। कपिल गंगवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में गुरुवार को हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

इसमें कपिल गंगवार ने 85, दिवाकर पंत ने 45 और अनुज चमोली ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। सचिवालय ए की तरफ से गेंदबाजी में टिकराज ने तीन और हरीश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए की टीम कुल 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई। इसमें आशुतोष विमल ने 78, अनिल नेगी ने 26 रन बनाए।

हरिकेन के लिए मुकेश रावत ने चार, ओमीश ने दो, अनुज और विनोद ने एक-एक विकेट लिया। फाइटर ऑफ द मैच आशुतोष विमल को चुना गया। इसके अलावा टिकराज सिंह को मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट कीपर वीरेंद्र रावत, बेस्ट बैट्समैन सुनील मैंदोला, फेयर प्ले अवार्ड सचिवालय हरिकेन को चुना गया।

राज्य स्थापना दिवस पर मैच से पूर्व राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सचिवालय क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी, राजेंद्र रतूड़ी, अनुज चमोली, सुनील लखेड़ा, जीतमणि पैन्यूली, करम राम, ललित जोशी आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.