UCC

Scorpio पलटी बाल बाल बचे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

पूर्व कैबिनटे मंत्री दिवाकर भट्ट एक बड़े हादसे का शिकार होते होने से बाल बाल बचे। हादसा देवप्रयाग के समीप बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगाव के समीप हुआ। फ़िलहाल हादसे में घायल सभी लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट अपने 3 साथियों के साथ कीर्तिनगर जा रहे थे। जहां  तहसील देवप्रयाग के पंतगांव के समीप स्कार्पियो UK07DC7204 का अगला टायर फट गया। इससे पहले कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाती, ड्राइवर ने साहस न खोते हुए उसे पहाड़ की ओर मोड़ दिया। इससे गाड़ी सड़क पर ही पलट गई और बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में घायलों के नाम दिवाकर भट्ट, मनोज भट्ट, कमल राणा, लक्ष्मण बागड़ी हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.