UCC

डरावना वीडियो : यहाँ लिफ्ट में फंसा बचा, चिल्लाता रहा…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहाँ के निराला एस्पायर सोसाइटी में आठ साल का बच्चा एक लिफ्ट में फंस गया। बच्चा लिफ्ट में लगभग 10 मिनट तक फंसा रहा, हालांकि उस मासूम विवान के लिए ये 10 मिनट बेहद मुश्किल भरे थे।

दरअसल हुआ यूं कि विवान साइकिल से लिफ्ट में चढ़ता है। तभी लिफ्ट आधे रास्ते में ही फंस जाती है। लिफ्ट बंद होने से बच्चा घबरा जाता है और जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। वह बार बार लिफ्ट के इमरजेंसी बटन को दबाता है। लिफ्ट चौथी और 5वी मंजिल के बीच में फंस गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के समय उस टावर में सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने सुरक्षाकर्मी को फोन किया। तब जाकर बच्चे को निकाला गया।

 

देखें वीडियो:

Leave A Reply

Your email address will not be published.