UCC

सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल की जनता को दिया जीत का श्रेय

देहरादून। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने अपनी जीत का श्रेय चौबट्टाखाल की जनता देते हुए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। महाराज ने कहा कि प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के धेय वाक्य पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा को सत्ता सौंपी है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: मुख्यमंत्रियों के हार का सिलसिला बरकरार

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अपना खोया हुआ स्वाभिमान प्राप्त करने के साथ-साथ भारत को विश्व में एक शक्तिशाली देश रूप में खड़ा किया है। श्री मोदी ने देश को सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान देने के अलावा विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति देश और प्रदेश की जनता के भरोसे का ही परिणाम है कि आज पूरे देश में भाजपा की जीत का डंका बज रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.