शहादत को सलाम : देवभूमि का एक और लाल देश सेवा में शहीद

चमोली। देवभूमि के लिए एक दुख भरी खबर आई है। दरअसल श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 9 गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हो गया है। उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर देश सेवा के दौरान शहीद हो गए। यह दुखद समाचार पाते ही उनके परिवार व गाँव में कोहराम मच गया। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी शहीद जवान बाघ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.