UCC

सड़कों के निर्माण हेतु मिला अनुमोदन…

देहरादून- लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की कुछ सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिया अनुमोदन दे दिया। शीघ्र ही शासनादेश जारी होते ही उन पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की सड़कों के चौड़ीकरण, नाले को भूमिगत करने नाली के निर्माण आदि को हरी झंडी देते हुए पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही शासनादेश जारी होने के पश्चात सड़कों का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।

निशिथ सकलानी
मीडिया प्रभारी
माननीय मंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.