दु:खद : नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

न्यूज़ डेस्क। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी।क्योतो के निकट नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय 41 वर्षीय हमलावर ने बंदूक से  आबे को नजदीक से गोली मार दी जिससे वह नीचे गिर गये। भारत ने आबे के निधन पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान स्वरूप नौ जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। आबे के सम्मान में नौ जुलाई को सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी समारोहों का आयोजन नहीं होगा। श्री मोदी के श्री आबे बहुत करीबी मित्र थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.