UCC

दुखद : प्रसिद्ध लोक गायक नवीन सेमवाल के निधन से प्रशंसकों में दौड़ी शोक की लहर

देहरादून। सुप्रसिद्ध लोक गायक नवीन सेमवाल का निधन हो गया है। सुपरहिट गढ़वाली गीत ‘मेरी बामणी बामणी’ को नवीन सेमवाल ने अपनी आवाज दी थी। वह एक प्रसिद्ध रंगकर्मी भी थे। उनकी मृत्यु से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवीन हृदय रोग से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 44 वर्ष के थे। बता दें कि मेरी बामणी गीत को गाकर उन्होंने अच्छी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी। उनका यह गीत यूट्यूब पर 2 करोड़ 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.