UCC

यूक्रेन में रूस ने मचाई भारी तबाही, खारकीव में बमबारी के दौरान भारतीय छात्र की मौत

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध खतरनाक अंजाम की ओर बढ़ रहा है। रूस यूक्रेन को हर हाल में सबक सिखाने पर अमादा हो चुका है। इसी का नतीजा रहा कि रूस ने जंग के छठे दिन से यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर भीषण बमबारी शुरू कर दी है। इस बमबारी में भारत को भी नुकसान हुआ है। दरससल यूक्रेन के खारकीव में बमबारी में नवीन एसजी नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने के लिए निकले थे। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खारकीव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। रूस-यूक्रेन जंग का आज छठवां दिन है। रूसी सेना ने खारकीव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में कम से कम 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खारकीव और चेर्निहाइव में अर्टलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.