भाजपा में घमासान: विधायक संजय गुप्ता के बाद यमुनोत्री विधायक केदार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों पर लगाया भितरघात का आरोप

उत्तरकाशी। विधानसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अब पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर भितरघात का आरोप लगा रहे हैं। लक्सर विधानसभा सीट से विधायक संजय गुप्ता का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए आरोप के बाद से उपजा विवाद थमा नहीं कि अब यमुनोत्री विधानसभा सीट से विधायक व भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने भी भाजपा संगठन में अहम पदों पर बैठे पदाधिकारियों पर उनके खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 फिल्म की शूटिंग के लिए दून पहुंचे बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बोले; आकर्षित करती है देवभूमि

यमुनोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक केदार सिंह रावत का कहना है कि भाजपा प्रदेश संगठन में अहम पद पर बैठे पदाधिकारी ने उनके खिलाफ काम किया है, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा है। पार्टी के द्वारा यदि उनसे पूछा जाएगा तो वह नाम भी बताने को तैयार हैं। रावत ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी से नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल से भी थी जिन्हें कांग्रेस और भाजपा के भीतरघात करने वालों का साथ मिला है। इसलिए उनकी सीट पर कड़ा मुकाबला है। हालांकि, कड़ा मुकाबला होने के बावजूद वह अपनी जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वश्त हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…