UCC

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी 31 मई को दाखिल करेंगी नामांकन पर्चा

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

राज्यसभा के लिए भाजपा की प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी मंगलवार को अपना नामांकन करेंगी। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से विधानसभा तक जुलूस भी निकालेंगे। राज्यसभा की खाली हो रही है सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी को टिकट दिया है। डॉ कल्पना सैनी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट ने बताया कि विधानसभा में दोपहर 2:00 बजे पार्टी प्रत्याशी नामांकन करेंगी।

गढ़वाल मंडल के सभी विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है।  पार्टी प्रत्याशी दोपहर 12:00 बजे विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ बलबीर रोड स्थित मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां नामांकन पत्र भरने के सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जिसके बाद कार्यकर्ता जुलूस में विधानसभा पहुंचेंगे। यहां पर डॉक्टर सैनी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 10 जून राज्यसभा के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.