UCC

Protest in China: बीजिंग और शंघाई समेत अनेक शहरों में चीनी सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

डिजिटल डेस्क। चीन सरकार ने बढ़ते विरोध को देखते हुए बीजिंग और शंघाई समेत अनेक शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी है। इन शहरों में कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही इन शहरों में लॉकडाउन में पकड़े जा रहे नागरिकों के साथ ज्‍यादतियां होने की लगातार खबरें आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी विदेश मंत्रालय ने इन ख़बरों को खारिज कर दिया है कि ये विरोध प्रदर्शन असाधारण हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रदर्शन यह नहीं दर्शाते कि वास्‍तव में क्‍या हुआ है। इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सोमवार को शंघाई में अधिकारियों ने शहर के उन इलाकों में नाकाबंदी कर दी, जहां प्रदर्शन हुए थे। पेइचिंग में भी भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.