UCC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन, PM ने भावुक ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का आज सुबह निधन हो गया। हीराबेन ने 100 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मां के निधन की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक बेहद भावुक मैसेज लिखते हुए दी।

पीएम मोदी ने लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है”।

मां के निधन पर पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से. प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.