UCC

उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का रहना होगा जरूरी

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  11 जुलाई को उत्तराखंड दौरे  पर रहेंगी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद और विधायकों का मौजूद रहना अनिवार्य होगा। द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से सभी सांसद और विधायकों को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। विदित है कि अमरीकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। उत्तराखंड पहुंचकर वो भाजपा के सभी विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मागेंगी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया जाएगा जहां उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित भारतीय जनता पार्टी के कई सांसद और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जौलीग्रांट में स्वागत के बाद मुर्मू देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाएंगी। और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी 47 विधायकोंह,  लोकसभा व राज्यसभा के सभी 8 सांसदों को इस बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहने को कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.