UCC

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम उत्तराखंड पहुँच रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम..

  • दो योजनाओं का लोकार्पण व एक का शिलान्यास करेंगी राष्ट्रपति

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे आ रही हैं। इस दौरान वह प्रदेश सरकार की दो योजनाओं का लोकार्पण व एक योजना का शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति राज्य में शुरू की गई केंद्र सरकार की तीन योजनाओं के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

दो दिनों के दौरान राष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी और दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इन दिनों शासन व जिला स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले दिन वह राजभवन में प्रदेश सरकार द्वारा पिथौरागढ़ में बनाए गए 200 बेड के अस्पताल व काशीपुर के ग्रामीण हाट का लोकार्पण करने के साथ ही चंपावत, मोतीनगर, हल्द्वानी और रुद्रपुर के जिला अस्पतालों में 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास करेंगी।

साथ ही राष्ट्रपति द्वारा ऊर्जा मंत्रालय की पिथौरागढ़ में उत्तर क्षेत्र के लिए बनाई गई विद्युत वितरण सुदृढ़ीकरण योजना, नेटवार-मोरी जलविद्युत परियोजना और राजकीय मेडिकल कालेज, अल्मोड़ा का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इसी दिन वह प्रदेश के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात भी करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.