UCC

माधुरी रानी और ऐश्वर्या के साथ प्रीति जिंटा ने शेयर की तस्वीरें, फ्रेंड्स बोले यह बर्थडे पार्टी है रियूनियन

अभिज्ञान समाचार / मुंबई। 

करण जौहर के घर पर हुई बर्थडे पार्टी में सितारों की महफिल खूब जमीं। इस बर्थडे पार्टी में जहां एक और रानी मुखर्जी से लेकर ऐश्वर्या राय तक, माधुरी दीक्षित से लेकर करीना कपूर तक, बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं नजर आई। तो दूसरी ओर प्रीति जिंटा अमेरिका से स्पेशली करण जौहर का बर्थडे अटेंड करने पहुंची। प्रीति जिंटा पति जीन गुडइनफ के साथ इस पार्टी में पहुंची। प्रीति जिंटा के लिए यह पार्टी बर्थडे पार्टी कम  और यूनियन पार्टी ज्यादा थी।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रीति जिंटा नहीं ऐश्वर्या माधुरी रानी और करीना के साथ सेल्फी पोस्ट की। 90 के दशक की सभी अभिनेत्रियों को एक साथ देख फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। इन फोटोस को शेयर कर प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर लिखा की अब तक की सबसे अच्छी रात के लिए थैंक यू करण जोहर। मुझे पता है कि आप की सुनहरी रात थी,लेकिन मैं आपसे वादा करती हूं कि मैंने आपसे ज्यादा मजा किया। आप अब तक की सबसे बेस्ट होस्ट हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.