UCC

भीमताल झील को 24 साल से है सफाई का इंतजार

अभिज्ञान समाचार / नैनीताल। 

लगभग तीन दशक से भीमताल झील की सफाई का मामला आधार पर लटका पड़ा है। भीमताल झील की सफाई ना होने के कारण नगरवासी और पर्यटन व्यवसाय काफी चिंतित हैं। झील का पानी दिनोंदिन प्रदूषित होता जा रहा है। गाद और मिट्टी भरने के कारण भीमताल झील की गहराई भी कम होती जा रही। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद बृजवासी बताते हैं कि झील में हर साल गाद व मिट्टी भरने के कारण चीन लगातार संकरी होती जा रही है।  झील के संकरी होने के कारण पानी की स्टोरेज की क्षमता भी कम होती जा रही है। भीमताल झील का मल्लीताल छोर सिल्क और गाद से भरा पड़ा है।

झील प्रेमी पूर्णचंद्र बृजवासी बताते हैं कि विभागीय सर्वे के आंकड़ों के अनुसार 1985 में झील की गहराई 22 मीटर थी। जो कि अब घटकर केवल 17 मीटर ही रह गई है। इसके साथ ही 2006 में भीमताल झील का पानी पीने योग्य नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि भीमताल झील की सफाई एवं गाद मिट्टी निकासी के लिए उनके द्वारा पहले भी कई बार मुख्य विकास अधिकारी, जिलाअधिकारी, विधायक, सांसद, कुमाऊं आयुक्त, पर्यटन मंत्री,मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक को ज्ञापन भेजे गए। किंतु आज तक झील की गाद मिट्टी निकासी और सफाई का काम नहीं हो पाया है। झील आज भी सफाई की इंतजार में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.