UCC

Pauri news| कंडोलिया मैदान में हुआ ट्रेड फेयर मेले का उदघाटन

Pauri| पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया मैदान में ट्रेड फेयर मेले का शुभारंभ हो चुका है।

 मेले का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष यशपाल बेनाम की ओर से कर दिया गया है। यशपाल बेनाम ने कहा कि ट्रेड फेयर मेले में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सामान उपलब्ध है, साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए भी यहां पर कोलंबस,ट्रेन, चारखियाँ लगाई गई हैं। 

इस मेले में शहर वासियों समेत आसपास के लोगों के लिए खरीदारी के लिए भी अच्छे दामों पर विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई है। वहीं मेले का संचालन कर रहे आयुष मियां की ओर से बताया गया है कि कोविड काल के बाद अब लोगों के मनोरंजन और खरीदारी के लिए यहां पर विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई है इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि सभी लोगों को कम दामों में सभी बेहतर वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.