UCC

फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, खाना पकाना हुआ महंगा

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लगा है।  रसोई गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। घरेलू सिलेंडर के दाम में आज फिर 3.50  रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही  व्यवसायिक गैस सिलेंडर  के दामों में भी ₹8 की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले 7 मई को घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹50 की वृद्धि की गई थी। जबकि व्यवसायिक गैस सिलेंडर में भी 1 मई को 102.50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.