UCC

अगले तीन शनिवार कुंभ व मकर सहित 5 राशियों की बदल देंगे किस्मत…

धर्म-कर्म: यह सावन का महीना चल रहा है। इस बार के सावन महीने में कुल 4 शनिवार आएंगे जो कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। पहला शनिवार बीत चुका है। आने वाले दिनों में तीन शनिवार 23 जुलाई, 30 जुलाई और 6 अगस्त को पड़ेंगे। ये तीनों शनिवार कुंभ और मकर राशि समेत इन 5 राशियों केलिए बेहद खास होने जा रहे हैं।

कुंभ और मकर समेत इन 5 राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करना लाभकारी सिद्ध होगा। क्योंकि इन तीनों शनिवारों के दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है। बता दें कि वर्तमान में शनि देव मकर राशि में वक्री हैं। शनि देव के मकर राशि में वक्री होने से मकर समेत कुंभ और धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है जबकि मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि देव के प्रभाव को कम करने के लिए इन राशि वाले जातकों को सावन में शनिवार को ये अचूक व सरल उपाय करने चाहिए।

उपाय

सावन के प्रत्येक शनिवार को शनि देव के साथ भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार शंकर भगवान की पूजा करने से शनि देव का प्रभाव कम होता है। इन तीनों शनिवार भगवान शिव और शनि देव की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार शनि देव भगवान शंकर के शिष्य और परम भक्त हैं।

शंकर भगवान की पूजा करने से शनिदेव की महादशा से छुटकारा मिलता है। इन पांचों राशि के जातकों को सावन के प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से भगवान शिव व शनिदेव की कृपा से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.