UCC

पहाड़ के यात्रियों के लिए बुरी खबर, यह ट्रेन हुई निरस्त

अभिज्ञान समाचार / हल्द्वानी। 

पहाड़ से जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। रेल प्रशासन ने रेल यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। हावड़ा से लालकुआं के लिए ट्रेन का शुक्रवार को संचालन नहीं हो पाया। जिसके चलते शनिवार को भी लाल कुआं से हावड़ा को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि अपरिहार्य कारणों से 17 जून 2022 को हावड़ा से चलने वाली रेल गाड़ी संख्या 12353 हावड़ा लालकुआं एक्सप्रेस एवं 18 जून 2022 को लालकुआं से हावड़ा को जाने वाली गाड़ी 12354 लालकुआं हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इस ट्रेन की रद्द होने के कारण पश्चिम बंगाल से आने वाले पर्यटकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लाल कुआं हावड़ा एक्सप्रेस के संचालन के निरस्त होने के कारण उत्तराखंड में पर्यटन व्यवसाय को एक बड़ा झटका लगेगा। ट्रेन के रद्द होने का कारण बिहार में हो रहा अग्निपथ योजना का विरोध बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.