UCC

न्यूरोलॉजिस्ट की भी हो तैनाती, पद स्वीकृत नहीं तो पदों का हो पद सृजन

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा (People’s Struggle Front) अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन से मुलाकात कर उपजिला चिकित्सालय, विकासनगर में कार्डियोलॉजिस्ट एवं न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य सचिव ने सचिव, स्वास्थ्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। नेगी ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय, विकासनगर जोकि पछवादून (विकासनगर–जौनसार व आसपास क्षेत्र) का प्रमुख चिकित्सालय है

जहां पर लगभग 500 ओपीडी होती है, लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट आदि की तैनाती न होने के कारण हृदयाघात/पक्षाघात (अटैक) आने की स्थिति में मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिस कारण आधे रास्ते में ही मरीजों की मौत हो जाती है। कई गरीब व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल में इलाज/टेस्ट आदि कराने के लिए पैसे नहीं जुटा पाते|

कई बार हार्ट अटैक की स्थिति में जहां मरीज के लिए पल-पल बहुत कीमती होता है, ऐसे में इलाज न मिलने से हुई मौत परिवार को झकझोर देती है। न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती होने से भी मरीजों को काफी राहत मिलेगी। नेगी ने इस संबंध में कहा कि अगर अस्पताल में संबंधित बीमारी के पद नहीं हैं तो पद सृजित करने का भी कार्य होना चाहिए। मोर्चा मरीजों को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…