UCC

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण : अब तक लगाए गए 194.43 करोड़ टीके

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड 19 के आँकड़े जारी किए हैं। आँकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 194.43 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। कोविड के खिलाफ लगातार टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.72 प्रतिशत तक जा पहुंची है।

भारत में कोविड-19 के मामले व स्थिति

  • अब भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 28,857 रह गई है।
  • सक्रिय मामलों की दर 0.07 प्रतिशत है।
  • स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.72 प्रतिशत।
  • बीते चौबीस घंटों में 3,345 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,26,36,710 है।
  • पिछले 24 घंटों में 5,233 नए मामले सामने आए।
  • दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.67 प्रतिशत है।
  • साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.12 प्रतिशत है।
  • अब तक 85.35 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 3,13,361 जांच की गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.