UCC

National Space Day: आज मनाया जाएगा पहला राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी उद्घाटन

New Delhi: भारत आज पहला राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में मुख्‍य समारोह का उद्घाटन करेंगी।

राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के इस वर्ष का विषय है, ‘चंद्रमा का स्पर्श करते हुए जीवन के प्रति सजग होना: भारत की अंतरिक्ष गाथा’ जो समाज और प्रौद्योगिकी पर अंतरिक्ष अन्वेषण के गहरे प्रभाव को रेखांकित करती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रोबोटिक्स चैलेंज और भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

23 अगस्त क्यों है खास..

आपको बता दें कि साल 2023 में आज के ही दिन चंद्रमा पर विक्रम लैंडर ने कदम रखा था। भारत के अंतरिक्ष मिशन का यह बेहद खास पड़ाव था, क्योंकि लैंडर विक्रम में चंद्रमा के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी वहां किसी भी देश ने इससे पहले लैंडिंग नहीं की थी। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए यह मील का पत्थर साबित होने वाला प्रोजेक्ट साबित हुआ है। इसी ऐतिहासिक दिन की उपलब्धि के लिए आज के दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.