UCC

18नवंबर से शुरू होगा बेरीनाग में नाग महोत्सव

पिथौरागढ़। बेरीनाग में आगामी 18नवंबर से नाग महोत्सव शुरू होगा। श्रीनाग संस्कृति संवर्धन व महोत्सव आयोजन समिति के जीवन सिंह धानिक ने बताया कि महोत्सव 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोक कलाकार, स्कूली बच्चे लोकसंस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही वालीबॉल, बैडमिंटन, झोड़ा-चांचरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.