UCC

विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया क्षेत्र भ्रमण, कहा; क्षेत्र की प्रमुख समस्या हल करना प्राथमिकता

धनौल्टी। धनोल्टी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने जौनपुर विकासखंड में क्षेत्र भ्रमण किया। यहां ढोल नगाड़ो से लोगों ने विधायक का स्वागत किया गया। उन्होने कांडी, सड़ब, बेल, परोगी, घाटी, क्यारी, ललोटना, छन्नाणगांव सहित दर्जनों गांवों में पहुंच कर जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर छन्नाणगांव में पहुंच कर माता रानी के दर्शन भी किए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक पंवार ने कहा कि उनका सिद्धांत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का है। वह हर तबके हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम करेंगे क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विरेंदर राणा, मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, मंडल महामंत्री जयपाल कैरवान, सिद्ध पीठ मां राजराजेश्वरी पुजारी जसवीर सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष रणवीर रावत, दिनेश रावत, जय देव रावत, श्याम सिंह असवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.