UCC

जिला पिथौरागढ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

अभिज्ञान समाचार/ पिथौरागढ। 

पिथौरागढ़ में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के झटके हल्के थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। पिथौरागढ़ में आज सुबह 10:03 पर भूकंप के झटके लोगों द्वारा महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अस्कोट क्षेत्र में बताया जा रहा है। जो कि डीडीहाट तहसील के अंतर्गत आता है।  हालांकि भूकंप के झटके हल्के थे लेकिन लोग भूकंप के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.