UCC

महाराज ने अस्पताल जाकर जाना केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हालचाल

देहरादून/दिल्ली। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित प्राइमस अस्पताल पहुँच कर वहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

नई दिल्ली स्थित प्राइमस अस्पताल में घुटनों की सफल सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे केंद्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान महाराज ने उनसे पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ-साथ जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव के संदर्भ में भी चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.