UCC

मध्यप्रदेश: महिला ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे को दिया जन्म, हालत नाजुक..

मध्य प्रदेश के एक अस्‍पताल में एक महिला ने विचित्र बच्‍चे को जन्‍म दिया है। उसका वजन 3 किलो से अधिक है। उसकी बेहतर देखभाल के लिए इंदौर के एक अस्‍पताल में रेफर किया गया है। डॉक्‍टर के मुताबिक अभी वह खतरे से बाहर नहीं है। जानकारी के मुताबिक राज्‍य के रतलाम में एक महिला ने विचित्र बच्‍चे को जन्‍म दिया है। बच्‍चे का दो सिर और तीन हाथ है। बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए उसे इंदौर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। बाल चिकित्‍सा विभाग के प्रोफेसर डॉ ब्रजेश लाहोटी ने बताया कि पैदा हुए बच्चे के 2 सिर, 3 हाथ और 2 पैर हैं। ये एक तरह की जटिल बीमारी है। बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है। अभी खतरे से बाहर नहीं है। ऐसी स्थिति में बच्चे ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते हैं। इस बच्चे का वजन 3 किलो 100 ग्राम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.