UCC

उत्तराखंड पुलिस ने शुरु किया अभियान, 258 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

उत्तराखंड पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में 3 दिनों के अंदर ही 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा दिए हैं। डीजीपी के मुताबिक हाई कोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने के लिए आदेश दिए थे। जिसके लिए 1 जून से अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों पूरे देश में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। तमाम लोगों ने न्यायालयों में पीआईएल दाखिल कर लाउडस्पीकर उतरवाने की मांग की थी।

नैनीताल हाईकोर्ट ने भी ध्वनि प्रदूषण को आधार बनाकर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के आदेश दिए थे। अब इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस ने भी अभियान शुरू किया है। साथ ही कुछ जगहों पर लोग खुद ही इन लाउडस्पीकरों को उतार रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि अगर कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता तो उसके खिलाफ  नियमों  के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। वहीं दूसरी ओर देहरादून के डीएम डॉक्टर आर राजेश कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की अनुमति के लिए जो नियम है अगर कोई मामला उनके उल्लंघन का आता है तो नियमों के अनुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.