SDG Index 2024-25
एसडीजी इंडेक्स 2023-24

जनता दरबार : सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समय पर जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में जन समस्याएं सुनी। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों ने सीएम को अपनी विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों को समस्याएं भेजी जाएं व उन पर हुई कार्यवाही से मुख्यमंत्री कार्यालय को भी त्वरित सूचित किया जाए।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनते हुए सीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े। यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ काम कर रही है तथा सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…