UCC

रेलवे ने यात्रियों के लिए बदल दी है बुकिंग प्रक्रिया, जाने अब कैसे करें बुकिंग

अभिज्ञान समाचार / दिल्ली। 

देश में अब रेलवे टिकट बुकिंग का प्रोसेस बदल चुका है।  आईआरसीटीसी ने रेलवे टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप्प से रेल टिकट बुक कराते हैं, तो जाने की क्या बदलाव किए गए हैं। अब यात्रियों को टिकट को बुक करने से पहले उसे वेरीफाई करना पड़ेगा। वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट की बुकिंग हो पाएगी। आईआरसीटीसी द्वारा किए गए इस बदलाव को सिर्फ उन यात्रियों पर ही लागू किया जाएगा जिन्होंने कोरोना महामारी शुरू होने के बाद यानी कि पिछले 2 सालों में एक भी बार रेलवे टिकट बुक नहीं किया है। अगर आप रेगुलर टिकट बुकिंग करते हैं तो इस प्रक्रिया से आपको नहीं गुजरना पड़ेगा। टिकट बुकिंग के लिए वेरिफिकेशन के लिए आपको ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इन दोनों के बिना आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.