UCC

चंपावत उपचुनाव के कारण 72 घंटे पहले नेपाल सीमा को किया सील

अभिज्ञान समाचार / चंपावत। 

चंपावत उपचुनाव के कारण राज्य में चुनावी माहौल बना हुआ है। चंपावत सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अग्नि परीक्षा है। मतदान को देखते हुए भारत नेपाल बॉर्डर को पूर्णतया सील कर दिया गया है। 31 मई को चंपावत विधानसभा उपचुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाएं। इसलिए 72 घंटे पहले भारत नेपाल बॉर्डर को पूर्णतया सील कर दिया गया है। चंपावत जिला प्रशासन के मुताबिक 31 मई को मतदान होने के कारण टनकपुर बाराम देव नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। टनकपुर ब्रह्मदेव नेपाल बॉर्डर 1 जून को खोला जाएगा। इसके लिए पड़ोसी देश नेपाल से मतदान के लिए आवश्यक सहयोग मांगा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.