UCC

पलटवार : मुख्यमंत्री धामी बोले; ‘राहुल गांधी से और कोई अच्छी अपेक्षा नहीं कर सकते’

न्यूज डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार करते हुए कहा है कि राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन की सरकार से बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिली है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन की सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है लेकिन भारत सरकार स्थिति की गंभीरता को समझे बिना गहरी नींद में है। चीन की तैयारी केवल घुसपैठ के लिए नहीं थी बल्कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध के लिए थी।

राहुल गांधी के इस बयान की सियासी हलकों में खासी आलोचना हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी से और कोई अच्छी अपेक्षा नहीं की जा सकती है। बता दें कि पिछले दिनों चीनी सेना ने भारतीय सेना के साथ तवांग के यांगतसे में संघर्ष किया था। सीएम ने कहा कि उनके पिता राजीव गांधी के नाम से फाउंडेशन है। उसे चीन की तरफ से बड़ी आर्थिक मदद मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.