UCC

जयमाला के दौरान कुमाऊं के नैनीताल में दूल्हे पर चली गोली, शादी में अफरा-तफरी का माहौल

अभिज्ञान समाचार / नैनीताल। 

कुमाऊनी नैनीताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  जहां नैनीताल के सुनकोट गांव में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को गोली लगने का मामला सामने आया है। दूल्हे को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। दूल्हे की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि दूल्हे को गोली किसने मारी। शादी समारोह में खुशियां तब मातम में बदल गई जब जयमाला की स्टेज पर तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे को किसी ने गोली मार दी। जो कि दूल्हे को पीठ में लगी गोली लगने के बाद दूल्हे को नजदीक के ही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.